पटना:बिहार सरकार ने युवाओं को रोजगार, प्रशिक्षण और सशक्त बनाने के लिए बिहार युवा आयोग के गठन का फैसला लिया है। मंगलवार को कैबिनेट ने इस आयोग को मंजूरी दे दी। आयोग सरकार को समाज में युवाओं की स्थिति सुधारने से जुड़े मामलों में सलाह देगा। साथ ही शिक्षा और रोजगार के लिए सरकारी विभागों से समन्वय करेगा।
आयोग में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और सात सदस्य होंगे। सभी की अधिकतम उम्र 45 वर्ष तय की गई है। यह आयोग निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दिलाने की निगरानी करेगा। राज्य से बाहर पढ़ाई या काम करने वाले युवाओं के हितों की रक्षा भी इसकी जिम्मेदारी होगी।
शराब और अन्य नशे की रोकथाम के लिए कार्यक्रम बनाएगा। ऐसे मामलों में सरकार को सिफारिश भी भेजेगा। सरकार की इस पहल का मकसद है कि युवा आत्मनिर्भर, दक्ष और रोजगारोन्मुखी बनें।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment