Home

केंद्रीय विश्विद्यालय हरियाणा में युवा संवाद का हुआ आयोजन

बीएमडी फाउंडेशन नेहरु युवा केंद्र नारनौल व हकेवि के सहयोग से हुआ कार्यक्रम
महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में मंगलवार युवा संवादः भारत एट 2047 विषय पर केंद्रित सेमिनार का आयोजन किया गया। बीएमडी फाउंडेशन नेहरु युवा केंद्र नारनौल व हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार; मुख्य वक्ता के रूप में श्री मुकेश वशिष्ठ, मीडिया कॉर्डिनेटर, मुख्यमंत्री हरियाणा व विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजकुमार सैनी सम्मिलित हुए।विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलगीत से हुई। इसके पश्चात छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. आनंद शर्मा ने विषय परिचय प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता का स्वागत किया और उनके प्रति आभार जताया।

आयोजन में सम्मिलित विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि नए भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्त्वपूर्ण है और आजादी के अमृतकाल की परिकल्पना को साकार करने हेतु युवा पीढ़ी को विशेष प्रयास करने होंगे। कुलपति ने कहा कि भारत विकसित हो और आत्मनिर्भर हो इस सपने को साकार करने के लिए युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ना होगा। कोरोना महामारी के दौरान भारत ने जिस तरह से वैक्सीन निर्माण का कार्य किया वह दर्शाता है कि हम सही राह पर अग्रसर है। चंद्रयान-3 की सफलता ने समूचे विश्व के समक्ष भारत के इरादों को जाहिर किया है। यकीनन हम एक कुशल नेतृत्व का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। कुलपति ने आयोजन में सम्मिलित मुख्य वक्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अवश्य ही उनके द्वारा प्रस्तुत विचार इस प्रयास को बल प्रदान करेंगे।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री मुकेश वशिष्ठ ने अपने संबोधन में युवा पीढ़ी और उसके समक्ष चुनौतियों व अवसरों का उल्लेख करते हुए विस्तार से भारत निर्माण में उनके योगदान की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह की संभावनाएं देश में उपलब्ध हैं वह भारत को विश्व पटल पर पहचान दिलाने हेतु बेहद उपयोगी हैं। युवा पीढ़ी इन संभावनाओं को अधिकतम उपयोग कर भारत के विकास में योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 2047 विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है जो कि दर्शाता है कि हमारा लक्ष्य निर्धारित है। इस संकल्प को केंद्र में रखते हुए हर भारतवासी को अपना योगदान देना होगा। श्री वशिष्ठ ने अपने संबोधन में इजराइल का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि मिलकर कुछ ठान लिया जाए तो उसे पूरा करना कठिन नहीं है। सपने देखो और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी ताकत से प्रयास करो। सफलता अवश्य मिलेगी। आयोजन में विशिष्ट अतिथि राजकुमार सैनी, नेहरू युवा केंद्र जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्रेष्ठ भारत के निर्माण हेतु उन्हें जागरूक किया। आयोजन में बीएमडी फाउंडेशन के लक्की सिगड़ा, इंद्रजीत शर्मा व विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन में मंच का संचालन डॉ. नीरज कर्ण सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन इंद्रजीत शर्मा ने प्रस्तुत किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago