बसंतपुर(सीवान)थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक अपने गांव में ही पेड़ पर लकड़ी तोड़ रहा था तभी बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया।
प्राप्त जानकारी के विशुनपुरा गांव के सुरेन्द्र साह (22 वर्ष) पिता गौतम साह बुधवार की शाम अपने गांव में पेड़ पर लकड़ी तोड़ रहा था। तभी बिजली तार के संपर्क में आने से उसे बिजली का जोरदार करंट लग गया और वह वही पर बेसुध होकर गिर गया।
गिरने कि आवाज सुनकर दौरे परिवार वालों ने जब देख कि युवक को करंट लगा है तो दौड़कर बिजली का कनेक्शन काटा और फिर बेहोंश युवक को उठाते हुए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर युवक की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहार टूट गया है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी बार बार बेहोश हो रही है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment