Categories: Home

अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने युवक की घटना स्थल पर मौत

लकड़ी नबीगंज(सीवान)ओपी थाना क्षेत्र के मदारपुर में गुरुवार की रात्रि में अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई।घटना रात्रि साढ़े नौ बजे की बतायी जा रही है। ओपी थाना क्षेत्र के लखनौरा गांव के सगीर आलम का 19 वर्षीय पुत्र नूर आलम रात्रि साढ़े नौ बजे अपने भाई नबी आलम के ससुराल भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान से अपनी माँ के साथ लौट रहा था जैसे ही मदारपुर पहुँचा उत्तर दिशा से तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित ट्रक दिखाई देते ही माँ को अपनी तरफ खिंचा तबतक नूर आलम ट्रक के चपेट में आ गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत गयी। वही ट्रक ड्राइवर और खलासी गाड़ी छोड़ फरार हो गए।
ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही ओपी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद, एसआई विश्वनाथ भारती,जमादार राजेन्द्र राय,चौकीदार विनोद सिंह घटना स्थल पहुँचे।शव का पहचान कर चौकीदार विनय की मदद से पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया।

मृतक दो भाइयों में छोटा था पिता ठेला चलाकर घर की जीविका चलाते है।नूर आलम ही घर का एकमात्र जीविकोपार्जन करने वाला था।मृतक की दो बहनें 17 वर्षीय असगरी खातून और 11 वर्षीय सरवरी खातून है।शुक्रवार की सुबह में पोस्टमार्टम कर शव आते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago