बसंतपुर(सीवान)थाना क्षेत्र के नगौली गांव में सोमवार की देर रात को बिजली प्रवाहित तार के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक सिपाह गांव के राघो शर्मा का 47 वर्षीय पुत्र सोहराई शर्मा है। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने घर के बाहर बिजली प्रवाहित तार के सम्पर्क आ गया।जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों द्वारा उसे आननफानन में इलाज के लिए सीएचसी बसंतपुर ले गए। जहां चिकित्सकों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार,एएसआई विद्यासागर साह घटना स्थल पहुंचे और कागज़ी कार्रवाई कर शव कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिये। घटना के बाद परिजनों सहित पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।
नगौली में शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
मृत युवक के पोस्टमार्टम के उपरांत मंगलवार की सुबह शव नगौली गांव पहुंचते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। परिजनों को रो – रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक की पत्नी सुनैना देवी अपने पति की शव देख बेसूध हो गई। बेटी पुजा कुमारी, नेहा कुमारी, निर्मला कुमारी, सुनीता कुमारी, बेटा सोनू, मोनू और धनुष की रो-रो कर बुरा हाल था।
मृतक बेटर ग्रूप में काम कर किसी तरह परिवार का पालन पोषण कर्ता था। साथ ही शव पहुहंचने की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग मृतक के दरवाजे पर पहुंच गये। पडोसी व जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दे रहे थे
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment