Home

मतदाता जागरूकता रैली में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

गोपालगंज:लोकतंत्र को मजबूत करने और युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार को समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में जिले के कई स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संगठन और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया।

रैली का मकसद 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना था। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे आगामी चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी एच के निर्देश पर रैली का आयोजन हुआ। स्वीप नोडल राकेश कुमार चौबे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान युवाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए। “पहले मतदान, फिर जलपान”, “युवा जागो, वोट करो” और “हर वोट की है कीमत” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।

जिला निर्वाचन कार्यालय ने इस मौके पर हेल्पलाइन नंबर 1950 और ऑनलाइन पोर्टल की जानकारी भी दी। इसके जरिए नागरिक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने या जानकारी लेने के लिए संपर्क कर सकते हैं। अधिकारी ने कहा, “लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब नागरिक जागरूक होकर अपने अधिकारों का प्रयोग करें। कोई भी योग्य मतदाता नामांकन से वंचित न रहे।”

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago