भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र में बनाये गए नए टीकाकरण केंद्र प्राथमिक विद्यालय सोंधानी में युवाओं में टीकाकरण के लिए गजन का जोश देखा गया।18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के युवा कोरोना का प्रथम डोज लेने के लिए समय से कतार में लग कर अपनी वारी का इंतजार करते रहे थे।जो लोग पहले टीका लेने के लिए ऑन लाइन आवेदन कर चुके थे उन्हें हीं टीका दिया गया।सभी लोगों का आधार कार्ड से वेरिफिकेशन के पश्चात ही टिका दिया जा रहा था।अधिक संख्या में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर टीकाकरण में भाग लिया।कोरोना जैसे महामारी के रोकथाम में टीकाकरण बहुत आवश्यक है।इस केंद्र पर दूर दूर से लोग पहुंचे।जिसमे सारण जिले के लोग भी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।सोमवार को अभी तक का रिकॉर्ड टीकाकरण युवाओं का हुआ। जिसमें 502 युवाओं ने टीका लिया।जिसमे जीएनएम मीनू कुमारी,निधि कुमारी,चन्द्रिका पण्डित,सुरेश राम ,जितेंद्र कुमार डाटा ऑपरेटर आदि शामिल रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment