भगवानपुर हाट(सिवान)थाना क्षेत्र के बड़कागांव मस्जिद टोला के भुवन महतो के घर ससुराल आए गोपालगंज के युवक की बिजली के करेंट की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में थाने में यूडी कांड दर्ज किया गया है। मृतक थावे थाना क्षेत्र के भुसांव गांव के राजेश कुमार का पच्चीस वर्षीय पुत्र दीपक कुमार था। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने मृतक की पत्नी सीता देवी के आवेदन पर यह यूडी कांड दर्ज किया है। शनिवार की शाम ससुराल में बिजली का पंखा ठीक करने के दौरान बिजली का करेंट लगने से इलाज के दौरान सिवान सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। ससुराल के लोगों ने युवक शव को लेकर बड़कागाँव आ गए थे।इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके घरवालों को सूचना दी। रविवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दाह संस्कार के लिए उसके परिजनों को शव सौंप दिया था।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment