yuva kraanti kee pratham praathamikata ganda sarovar va shahar se nijaat dilaana
छपरा शहर में यूं तो अनेक तालाब हैं परन्तु शहर के एकदम मध्य स्थित राजेन्द्र सरोवर जो अलीयर साहब के पोखरा के नाम से पहचानी जाने वाले तालाब की स्थिति एकदम दयनीय बनी हुई है। जो सरकारी बस स्टैंड के कुछ दुरी पर है,गंदगी का यहाँ आलम है कि इसको देखकर सामान्यत: कोई यह अंदाजा नहीं लगा सकता कि यह तालाब है प्रथम दृष्ट्रि में एक खेल मैदान जैसा दिखलाई देता है युवा क्रांति के अध्यक्ष विजय राज ने कहा कि तालाबों को सरोवर धरोहर योजना के तहत सहेजना प्रथम प्राथमिकता होना चाहिए था, लेकिन धरोहर नहीं बन सके बल्कि सफाई नहीं होने के कारण कुड़ादान जरूर बन गए हैं।वही अनिल सिंह एवं अर्जुन सिंह ने एक सुर में कहा कि सारण में तालाबों का धीरे-धीरे अस्तित्व खत्म होने की ओर है। सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए प्लानिंग के अभाव में अधिकांश तालाब जलकुंभी व गंदगी की भेंट चढ़ गए हैं सफाई के दौरान तलाब से भारी मात्रा में पाँलिथीन और पुजा सामग्री के अवशेष निकाला गया। श्रमदान कर सरोवर सफाई करनेवाली 25 सदस्यों में मुख्य रूप से अनिल सिंह, मनटन सिंह, विवेक सिंह,गौतम बंसल, मनीष मनी,अनुज(बजरंगी), प्रशांत राठौर,आदर्श तिवारी,अप्पू सिंह, रितेश गुप्ता,दीपक पटेल,चंदन कुमार,माधवेंद्र मिश्रा,विक्की कुमार,अमित कुमारऔर अन्य सदस्य मौजूद थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment