Home

युवा क्रांति रोटी बैंक के संस्थापक ई. विजय राज ने स्टेशन पर जरूरतमंदों के बीच मनाया अपना जन्मदिन

अध्यक्षया नीतू गुप्ता ने विजय राज के जन्मदिन पर ठेला व रिक्शा चालक के बीच वितरण की रेनकोट

सारण(बिहार)अक्सर लोग अपने जन्मदिन को आलीशान होटलों एवं प्रतिष्ठानों में घर-परिवार या फिर अपने अजीज दोस्तो के साथ मनाते है लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो अपने किसी भी खुशी के पलों को गरीबों के बीच जाकर खुशियां बाटते है।

इन्ही वाक्यों को चरितार्थ करते हुए युवा क्रांति रोटी बैंक और जंगल प्लानेट के संस्थापक इंजीनियर विजय राज ने छपरा रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण और केक काटकर जन्मदिन मनाया। ई. विजय राज कहते है कि यह कोई पहला मौका नही था जिसमे समाज के निचले पायदान के हित में कार्यक्रम किया गया। पिछले कई वर्षों से जन्मदिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार भी जरूरतमंदों के बीच भोजन कराकर जन्मदिन मनाया और अन्य जिलों में भी समाज हित में कई कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे है ।कोरोना काल में भी हमने अपना नंबर जारी करके किसी भी परेशानी या स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने पर जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि मैं हमेशा अपने जन्मदिन को सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखकर जरूरतमंदों के बीच मनाऊंगा समाज को मेरी जब-जब जरूरत होगी मैं अग्रणी श्रेणी में खड़ा मिलूंगा।मिडिया प्रभारी अर्जुन सिंह ने कहा जरूरतमंदों को भोजन कराना मानव जाति का सबसे बड़ा पुण्य कार्य है वही अध्यक्ष नितू गुप्ता ने कहा की लोगों को संतुष्ट और मुस्कुराते हुए देखना बहुत संतुष्टिदायक होता है इसी उदेश्य के साथ ई. विजय राज पिछले कई वर्षों से लगातार जनसरोकार से जुड़े कार्य करते आ रहे हैं संरक्षक संजय राय ने बताया कि असहाय गरीब और जरुरतमंदों के बीच भोजन वितरण करने की हमने अपनी परंपरा विकसित की है। कोई भी अपने पूर्वजों की पुण्यतिथि अथवा जन्म दिन के अवसर पर, अपनी शादी की वर्षगांठ पर या किसी अन्य खुशी पर मजबूरों को भोजन कराने के लिए हमारी संस्था के साथ जुड़ सकते हैं या सहयोग ले सकते हैं।जंगल प्लानेट अध्यक्षा नीतू गुप्ता अशोक अलंकार से अरण्या, अर्णव, अक्षिता,पवन, कृष्णा, लक्ष्मी लकु, प्रियंका और टीम के सभी सदस्य भोजन वितरण किये।नीतू गुप्ता ने सभी रिक्शा चालकों के बीच बरसात को देखते हुवे बरसाती का वितरण किया।मौके पर सुजीत, गुड्डू,बवाली,लड्डू, अभिषेक, देव,प्रिंस, विवेक, बबलू, शुभम, आकाश, मंजीत व अन्य सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago