torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack जू सफारी और नेचर सफारी अब सुबह 6 से दोपहर 2 तक - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

जू सफारी और नेचर सफारी अब सुबह 6 से दोपहर 2 तक

नालंदा:राजगीर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जू सफारी और नेचर सफारी के समय में बदलाव किया गया है। अब 24 अप्रैल से अगले आदेश तक सफारी का संचालन सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। पर्यटकों को प्रवेश की सुविधा दोपहर 12 बजे तक ही मिलेगी।

राजगीर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बिहार मौसम सेवा केन्द्र ने अपने दैनिक बुलेटिन में बताया कि तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। दोपहर में लू चलने की संभावना है। इससे पर्यटकों और वन्यजीवों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पर्यटकों को सफारी भ्रमण के दौरान गर्मी और लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। यह जानकारी डीएफओ राजकुमार एम और जू सफारी निदेशक राम सुंदर एम ने संयुक्त आदेश में दी।