बसंतपुर(सीवान)थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव के जुल्फेकार अली भुट्टो हत्याकांड के मुख्य अभ्युक्त याकूब खान ने मंगलवार को सीवान कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अभ्युक्त पर रंगदारी व हत्या जैसे कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। इसे पकड़ने के लिए कई थानों की पुलिस काफी दिनों से परेशान थी। पुलिस के दबाव में आकर उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
इसे बसंतपुर के स्वर्ण व्यवसाई तारकेश्वर प्रसाद से दस लाख रुपया रंगदारी की मांग, बसंतपुर रेडिमेड व्यवसाई सुरेंद्र शर्मा गोलीकांड सहित दर्जनों मामले में पुलिस तलाश कर रही थी।
भुट्टो हत्या के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बताया जाता है कि समाजवादी नेता जुल्फेकार अली बसंतपुर बाजार से अपने घर शेखपुरा जा रहे थे तभी शामपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप एक चाय दुकान पर अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया था। इस घटना के बाद से अभ्युक्त याकूब खान फरार चल रहा था। इस घटना के बाद से भुट्टो के परिजन बड़े अधिकारियों से गिरफ्तारी व सुरक्षा की मांग कर रहे थे। इसके पूर्व उनके भाई मिनहाज खान की भी हत्या इसके भाई राजा खान द्वारा कर दी गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि याकूब खान को अन्य केसों में जल्द ही रिमांड पर लिया जाएगा। याकूब के सरेंडर से पुलिस सहित व्यवसायियों ने राहत की सांस ली। ऐसे में इसके अन्य साथियों को बीते दिनों रेडिमेड व्यवसायी गोलीकांड में पुलिस ने गोपालगंज से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment