Homeक्राईमदेशबिहार

आपसी विवाद में गोली चलने एक युवक घायल,चिन्ताजनक स्थिति में रेफर

महाराजगंज(सीवान)बारात लगने के दौरान आपसी विवाद को लेकर चली गोली में युवक को गोली लग गई। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के इंदौली गांव का है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दरौंदा थाना क्षेत्र के अभुई गांव के हरेंद्र चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार अपने फूफा के घर महाराजगंज थाना क्षेत्र के इंदौली गांव निवासी सुनील चौधरी के घर आया हुआ था। वहीं पड़ोसी के यहां दरवाजे पर बरात लगाने के दौरान किसी बात को लेकर आपसी विवाद में गांव के ही कुछ युवक से विवाद हो गया।

विवाद के दौरान युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुन बरात में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया परिजनों ने आनन-फानन में जख्मी युवक को पास के एक निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराया जहां चिकित्सकों ने जख्मी युवक

चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा हेतु रेफर कर दिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने महाराजगंज पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते हैं थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एसआई दिलीप कुमार, एएसआई विनोद राय आदि पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे है।