Homeदेशबिहार

बसंतपुर में प्रभातफेरी से हुई बिहार दिवस की शुरुआत

बसंतपुर(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग स्कूलों से प्रभातफेरी निकाल कर मंगलवार को बिहार दिवस की शुरुआत की गई। प्रभातफेरी में प्राचार्य वशिष्ठ प्रसाद , स्कूली बच्चे व शिक्षक शामिल हुए।

प्रभातफेरी आर्दश राजकीय मध्य विद्यालय परिसर से निकलकर शांति मोड़, सब्जी मंडी, ब्लाॅक परिसर, पुरानी बाजार, थाना रोड होकर पुन विद्यालय पहुंची।वही उत्क्रमित उच्च विधालय करचोलिया के प्राचार्य राजकुमार के नेतृत्व में रैली करचोलिया गांव, जानकीनगर नगर, सुर्यपुरा होते हुए गांव के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी। रैली का उद्देश्य लोगों को बिहार की महत्ता के बारे में बताना था।

साथ नशे के सेवन से बचने के लिए लोगों को जागरूक भी करना था। इसके अलावे जल जीवन हरियाली, स्वच्छता,बाल विवाह, नशामुक्ति, दहेज प्रथा से सबंधित तख्ती लियें नारे के मध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। बिहार दिवस के लिए निकाली गई प्रभातफेरी में शामिल बच्चे भी उत्साहित थे। शिक्षक संजय राय ने कहा कि बिहार दिवस के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली गई है। लोगों को बिहार के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताते हुए जागरूक किया जा रहा है। रैली में संतोष राय, विद्यार्थी, शालू कुमारी, खुशबु कुमारी, नीतिश कुमार, शिवानी कुमारी, रवि कुमार, मनु कुमार आदि शामिल रहें।