Homeदेशबिहार

बसंतपुर थाना परिसर में लगे जनता दरबार में तीन मामलों का हुआ निपटारा

बसंतपुर(सीवान)भूमि विवाद के मामले का निष्पादन को लेकर शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सुनिल कुमार तथा थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से की। जनता दरबार में पूर्व से चले आ रहे सात मामलों में तीन मामलों में सुनवाई की गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि भूमि विवाद मामले के निष्पादन को लेकर प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जनता दरबार में पूर्व से चले आ रहे सात मामलों में तीन मामलों का दोनों पक्षों के जरूरी कागजात को जांच-पड़ताल करते हुए दोनों पक्षों के आपसी सहमति के बाद मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया।

वहीं अंचलाधिकारी सुनिल कुमार ने बताया कि जनता दरबार के आयोजन से भूमि विवाद मामलों में बहुत हद तक कमी आई है। क्योंकि जनता दरबार में फरियादियों को उचित न्याय दी जाती है।

उन्होंने आगे बताया कि जनता दरबार में पूर्व से चले आ रहे सात मामलों में तीनों मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया। जनता दरबार में पांच नये मामले भी आये जिसमें दोनों पक्षों को नोटिस निर्देशित करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर सीआई हरिहर सिंह, राजस्व कर्मचारी श्रीकांत यादव, अंचल बड़ा बाबू विनोद कुमार समेत दोनों पक्षों के दर्जनों लोग मौजूद थे