Home

भगवानपुर सहारा ब्रांच का 12 वां स्थापना दिवस मनाया गया

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय के भगवानपुर बाजार में स्थित राष्ट्रीय सहारा के भगवानपुर हाट ब्रांच का 12 वां स्थापना दिवस मनाया गया।इस अवसर पर ब्रांच के परिसर में केक काटकर मनाया गया।इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि बसंतपुर ब्रांच के सेक्टर मैनेजर मनोज कुमार सिंह व तरवारा फ्रेंचाइजी के प्रबंधक विश्वनाथ प्रसाद उपस्थित थे।वही रंग पर्व विशेष सम्मान प्रतियोगिता के लिए सर्वश्रेष्ठ सम्मान 2021 के लिए दीपक ठाकुर को मुख्यातिथि ने कप देकर सम्मानित किया गया।इसके उपरांत शाखा प्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि विषम परिस्थितियों में ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है।व्यक्ति का हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण होना चाहिए।उन्होंने ने पेमेंट के संबंध में बताया कि सितम्बर, अक्टूबर तक भुगतान में गति आने की सम्भावना है।इस मौके पर एरिया फील्ड मैनेजर भगवानपुर हाट मनोज कुमार राय,सेक्टर सुपरवाइजर बसंतपुर अशोक कुमार सिंह,रईस अंसारी,अशोक यादव,विष्णु शर्मा,उमेश कुमार प्रसाद,बिहारी बाबू,संदीप कुमार यादव आदि उपस्थित थे।