गिरिडीह(झारखंड)नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा रोड निवासी 13 वर्षीय किशोर संस्कार कुमार सोमवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप घायल हो गया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए धनबाद अशर्फी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में किशोर की मौत हो गई। बताया गया कि मृतक किशोर बबलू वर्णवाल का पुत्र है और वह सातवीं क्लास का छात्र था। सोमवार को मृतक संस्कार कुमार अहिबरन जयंती समारोह को देखने के लिए बरनवाल धर्मशाला जा रहा था। इसी क्रम में बरमसिया रोड स्थित सवेरा हॉल के पास बंगाल नंबर WB 68S 2229 इनोवा कार अनियंत्रित हो गया और कार का आगे का टायर उस किशोर के ऊपर चढ़ गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और गिर गया। आनन-फानन में परिवार वालों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जिसके बाद तुरंत ही बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। धनबाद के अशर्फी हॉस्पिटल में इलाज के क्रम में किशोर की मौत हो गई। किशोर के मृत्यु की सूचना पाकर वर्णवाल समाज के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
लकड़ी नवीगंज(सीवान)जिला के लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चोरों…
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
Leave a Comment