torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack गोपालपुर पोखरा में नहाते समय 18 वर्षीय डूबा, शव को खोजने में लगे है ग्रामीण - गौरी किरण
Home

गोपालपुर पोखरा में नहाते समय 18 वर्षीय डूबा, शव को खोजने में लगे है ग्रामीण

युवक के शव को ढूंढते नाविक


भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के गोपालपुर शिव मंदिर पोखरा में साथियों के साथ नहाते समय युवक डूबा गांव में कोहराम।पोखरा में नहाते समय डूबा युवक गांव के विनोद बैठा का 18 वर्षीय पुत्र रंजन बैठा बताया जा रहा है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दिन के करीब दो बजे गांव के तीन साथियों के साथ नहाने के लिए गया था। तभी पोखरा के अधिक पानी मे जाने से युवक डूब गया जिसे देख साथियों से सोर मचाते हुए गांव में जाकर ग्रामीणों से इसकी सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही ग्रामीण नाव के सहयोग से युवक शव की ढूढने के लिए करीब तीन घण्टे से लगे है। लेकिन युवक का शव पोखरा से नहीं निकाला गया है।वही युवक के पोखरा में डूबने की खबर से उसके माता रीता देवी,पिता विनोद बैठा का रोने धोने से माहौल गमगीन बना हुआ है।खबर प्रेषित होने तक अंधेरा होने के कारण युवक का शव पोखरा से नहीं मिला पाया था।।घटना की सूचना मिलने पर सीओ युगेश दास व एसआइ उमाकांत यादव घटना स्थल पर पहुच कर मुआयना किया।