Home

194 नए वाहन मिलने से जयपुर पुलिस अपराध नियंत्रित करने बेहतर होगी:मुख्यमंत्री गहलोत

रोहिताश मीणा
जयपुर(राजस्थान)गश्त को बेहतर बनाने तथा क्विक रेस्पोंस के लिए जयपुर शहर पुलिस को तकनीकी रूप से लैस 194 नए वाहन मुहैया कराया गया हैं। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कोरोना जागरूकता के बैनर-पोस्टर लिए इन 70 चेतक वाहनों तथा 124 सिग्मा मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास से रवाना किया। श्री गहलोत ने इन वाहनों में उपलब्ध सुरक्षा तकनीक के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए संकल्पित है। इसके लिए पुलिस बल को तमाम आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन वाहनों से पुलिस के रेस्पोंस टाइम में सुधार आएगा और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

पुलिस महानिदेशक श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि इन वाहनों में लोकेशन ट्रेस करने के लिए जीपीएस सिस्टम, घटना स्थल की वीडियोग्राफी के लिए कैमरा एवं एड्रेस सिस्टम सहित अन्य आधुनिक उपकरण लगे हुए हैं। इससे अपराध के अनुसंधान में मदद मिलने के साथ ही घटनास्थल पर तुरंत पहुंचने में आसानी होगी।

जयपुर पुलिस कमिश्नर श्री आनन्द श्रीवास्तव ने बताया कि चारदीवारी की तंग गलियों में गश्त के लिए 124 आधुनिक मोटरसाइकिलें अधिक उपयोगी होंगी। इन आधुनिक वाहनों की मदद से पुलिस जयपुर की सड़कों पर राउंड द क्लॉक गश्त कर सकेगी।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास, मुख्य सचेतक श्री महेश जोशी, विधायक श्री रफीक खान, श्रीमती गंगा देवी, श्री लक्ष्मण मीणा, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री राजीव स्वरूप सहित जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago