Homeक्राईमदेशबिहार

हत्या के प्रयास के 4 आरोपी 24 घंटे में पकड़े गए

गोपालगंज:जिले के बैकुण्ठपुर में हत्या के प्रयास के दो मामलों में पुलिस ने 4 आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पहला मामला बैकुण्ठपुर थाना कांड संख्या 262/25 है। यह मामला 20 जुलाई 2025 को दर्ज हुआ था। इसमें आरोपी नरेंद्र सिंह, रामजी सिंह, दोनों पिता कन्हैया सिंह और सूरज सिंह, पिता गजेन्द्र सिंह शामिल हैं। तीनों आरोपी चमनपुरा, थाना बैकुण्ठपुर के रहने वाले हैं।

दूसरा मामला बैकुण्ठपुर थाना कांड संख्या 263/25 है। यह भी 20 जुलाई 2025 को दर्ज हुआ था। इसमें आरोपी पुष्प कुमार सिंह, पिता नन्दजी सिंह है। वह भी चमनपुरा, थाना बैकुण्ठपुर का निवासी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।