बबन तिवारी अपने प्रतिद्वंदी रिंकी कुमारी को पराजित कर बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड में व्यापार मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए शुक्रवार को शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया। इसमें 44.06 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह सात बजे से शाम 4.30 बजे तक हुआ। इसके लिए प्रखंड परिसर के प्रशिक्षण सह उत्पादन केन्द्र में दो मतदान केन्द्र बनाए गए थे। सुबह में चुनाव की गति धीमी रही। लेकिन जैसे हीं दिन चढ़ता गया मतदान की गति भी बढ़ती गई। हालांकि मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की भीड़ नहीं देखी गई। एक-एक कर मतदाता आते गए और वोट डालकर चलते रहे।
इस चुनाव को लेकर वोटरों में काफी जागरूकता देखी गई। पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह ने मतदान केन्द्र पहुंच कर वोट डाला। वहीं कई बुजुर्ग वोटर भी अपने परिजनों के सहारे आकर वोट डाला। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी निवर्तमान अध्यक्ष उषा देवी, पैक्स अध्यक्ष बबन तिवारी व रिंकी कुमारी अपना-अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इस चुनाव में प्रखंड के 826 मतदाताओं में से 364 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान का प्रतिशत 44.06 रहा। मतदान के बाद प्रखंड परिसर के बीआरसी भवन में वोटों की गिनती की गई।जिसमे बबन तिवारी को 153,रिंकी कुमारी को 128 और उषा देवी को 64 मत प्राप्त हुए। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एएसआई शशिभूषण कुमार पुलिस बलों के साथ दिनभर मतदान केन्द्र पर जमे रहे।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment