महाराजगंज(सीवान)प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में शुक्रवार को आत्मा के सौजन्य से रवि महोत्सव सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उदधाटन प्रखंड प्रमुख गुलशन खातून एवं बीडीओ डा रवि रंजन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कृषि विभाग से जुड़े अधिकारियों व कृषि वैज्ञानिक रबि मौसम की खेती,कृषि ,उधान, भूमि,संरक्षण व अन्य कृषि कार्य के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गयी।
प्रखंड कृर्षि पदाधिकारी ने किसानों को तेलहन,दलहन,मक्का के साथ बागवानी फसलों, गेहुं,आदि बीज पर अनुदान की जानकारी देते हुए इसका लाभ लेने के लिए किसानों को आगे आने की अपील की। पदाधिकारियों ने कहा कि कृषि समन्वयक एवं सलाहकारों को गांव से जुड़ने के लिए पंचायत भवन पर हमेशा रहने की सलाह दी ताकि किसानों को कोई भी योजना का लाभ लेना होगा तो अपने ही पंचायत भवन पर जानकारी लेंगे। कृषि संबंधित योजनाओं को पुरी जानकारी के लिए बड़े बड़े बैनर पोस्टर पंचायत भवन पर लगाने की मांग उठाई गयी। मौके पर मुखिया रत्नेश्वर यादव,आलोक सिंह, मुन्ना बाबा, खुर्शीद अंसारी, गणेश प्रसाद आदि किसान उपस्थित थे।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment