torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack 49 शिकायतें पहुंचीं जनता दरबार में, भूमि विवाद सबसे ज्यादा - गौरी किरण
Homeदेशबिहारविविध

49 शिकायतें पहुंचीं जनता दरबार में, भूमि विवाद सबसे ज्यादा

मोतिहारी:समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में शुक्रवार को जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जिले के विभिन्न अंचलों से आए 49 लोगों की शिकायतों की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा की अध्यक्षता में यह सुनवाई हुई। जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम ने लोगों की समस्याएं सुनीं।

अपर समाहर्ता ने कहा कि सभी शिकायतों पर संबंधित पदाधिकारियों के माध्यम से कार्रवाई कराई जाएगी। समस्याओं का समाधान जल्द और विधिसम्मत तरीके से किया जाएगा। आज के दरबार में भूमि विवाद,अतिक्रमण और राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक आईं। इन मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए प्रभारी पदाधिकारी, जिला जन शिकायत कोषांग को निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता के साथ एडीएम आपदा, वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार, यशवंत कुमार, निधि कुमारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।