Homeझारखंडदुर्घटनादेश

बोकारो-रामगढ़ एनएच पर हुई सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत,एक घायल

रांची:झारखंड के बोकारो-रामगढ़ एनएच पर हुई सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।उक्त दुर्घटना बोकारो जिले के दंतु गांव के पास हुआ है।

दुर्घटना में कुल आठ लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। जिनमें से पांच को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया।चिकित्सा पदाधिकारीडॉ. स्वीटी भगत से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कुल आठ लोग शामिल थे, जिनमें से पांच को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया। 

एक अन्य व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल है।जिसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टर ने कहा कि एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर थी, जिसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो अन्य लोग, जिनमें एक बच्ची और एक महिला शामिल हैं, को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है।