जिले में कोरोना के 59 एक्टिव मामले, हर दिन औसतन 25 सौ लोगों की हो रही है जांच

बढ़ती ठंढ के साथ संक्रमण के प्रसार में तेजी की है संभावनाएं, ज्यादा सतर्क रहने की है जरूरत

अररिया(बिहार)जिले में कोरोना का कहर फिलहाल जारी है. बढ़ते ठंड के साथ संक्रमण के मामलों में तेजी आने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है. लिहाजा कोरोना को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही लोगों के लिये हानिकारक साबित हो सकता है. इसलिये संक्रमण से बचने के लिये मास्क के उपयोग की अनिवार्यता व सोशल डिस्टैसिंग का ख्याल रखना हम सबों के लिये जरूरी है. जिले में हर दिन संक्रमण के नये मामले सामने आ रहे हैं. संक्रमण से बचाव के लिये जरूरी एहतियाती कदम को लेकर प्रशासनिक तौर पर लोगों को जागरूक करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. इतना ही नहीं बीते कुछ दिनों से मास्क के उपयोग की अनिवार्यता सुनिश्चित कराने के लिये सख्त प्रशासनिक रवैया भी सामने आ रहा है.
जिले में फिलहाल कोरोना के 59 एक्टिव मामले:
जिले कोरोना के फिलहाल 59 एक्टिव मामले हैं. इसमें अधिकांश लोग होम क्वारेंटाइन में हैं. डीपीएम अररिया रेहान असरफ ने कहा, संक्रमितों के घर पर ही स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से उन्हें जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जा रही है. सदर अस्पताल में संचालित कॉल सेंटर के जरिये विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से लगातार उनकी कांउसिलिंग की जा रही है. फिलहाल जिले में कोरोना के कोई भी जटिल मामले नहीं हैं. उन्होंने बताया कि मंगलवार को जहां कोरोना के 04 नये मामले सामने आये हैं. तो वहीं बीते सोमवार को संक्रमण के 09 नये मामले सामने आयें है.
हर दिन औसतन 25 सौ लोगों की हो रही कोरोना जांच:
डीपीएम स्वास्थ्य ने बताया, जिले में संक्रमण के प्रसार की रफ्तार में बीते कुछ दिनों से कमी दर्ज की गयी है. हर दिन जिले में 25 सौ लोगों के कोरोना संबंधी जांच का लक्ष्य है. इसमें औसतन हर दिन कोरोना के 05 से 06 नये मामले सामने आ रहे हैं. लिहाजा ये कहा जा सकता है कि संक्रमण के प्रसार में कमी का रूख है. लेकिन इसका ये मतलब कदापि नहीं कि जिले में कोरोना संक्रमण खत्म हो गया है. मौसम में आ रहे बदलाव के कारण संक्रमण के तेजी से प्रसार की संभावना बनी हुई है. लिहाजा लोगों को पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.
ठंड में संक्रमण के बढ़ने की संभावनाएँ बरकरार:
जिले में धीरे-धीरे ठंड प्रभावी होने लगा है. डीपीएम ने कहा कि ठंड के दौरान संक्रमण के प्रसार में तेजी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. एक-दो लोग भी संक्रमित होते हैं और वे जरूरी सुरक्षात्मक उपायों पर अमल नहीं कर रहे हों तो ये बेहद हानिकारक साबित हो सकता है. इसलिये दिसंबर, जनवरी व फरवरी लगातार तीन महीनों तक स्वास्थ्य विभाग कोरोना संबंधी मामलों को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में है. आम लोगों से भी कोरोना संक्रमण से खुद के बचाव को लेकर सभी जरूरी एहतियाती उपायों पर गंभीरता पूर्वक अमल करने की अपील की जाती है.
संक्रमण से बचाव को लेकर इन उपायों पर अमल जरूरी:
नियमित रूप से मास्क का उपयोग करें
बहुत जरूरी होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें
अनावश्यक भीड़-भाड़ का हिस्सा बनने से परहेज करें
नियमित समयांतराल के बाद अपनी हाथों की सफाई करें
हाथ धोने के लिये अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर व साबुन उपयोगी हैं.
सार्वजनिक जगहों पर थूकने से परहेज करें
पौष्टिक व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago