643 students and researchers will get degrees in the convocation
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) का छठा दीक्षांत समारोह आगामी शुक्रवार 28 फरवरी, 2020 को आयोजित होने जा रहा है। महेंद्रगढ़ स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले इस दीक्षांत समारोह में गोवा के राज्यपाल श्री सत्य पाल मलिक, मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे जबकि केन्द्र सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इन्द्रजीत सिंह, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री धर्मबीर सिंह, प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री श्री रामबिलास शर्मा व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. वेदप्रकाश विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ायेंगे।
विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर आर.सी. कुहाड़ ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में 643 विद्यार्थियों व शोधार्थियों को पीएच.डी., एम.फिल. व पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्रदान की जाएगी। प्रो. कुहाड़ ने बताया कि इस बार भी दीक्षांत समारोह में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल यादव ने बताया कि छठे दीक्षांत समारोह में 31 जनवरी, 2020 तक उत्तीर्ण कुल 643 विद्यार्थियों व शोधार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएगी। डॉ. यादव के अनुसार इस बार 10 शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि, 06 को एम.फिल और 627 विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्रदान की जाएगी। जहां तक स्वर्ण पदक पाने वाले विद्यार्थियों की बात है तो छठे दीक्षांत समारोह में 11 छात्र-छात्राओं को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किए जायेंगे। जहां तक छात्र-छात्राओं की बात है तो इस दीक्षांत समारोह में डिग्री पाने वाले कुल 643 विद्यार्थियों व शोधार्थियों में 323 छात्र और 320 छात्राएं शामिल है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment