torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack महमदपुर में पूर्व मुखिया मनोज साहनी के द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन - गौरी किरण
Homeदेशधर्मबिहार

महमदपुर में पूर्व मुखिया मनोज साहनी के द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन

इफ्तार पार्टी में शामिल रोजेदार

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर में साहनी मत्स्य उत्पादन केंद्र के परिसर में पूर्व मुखिया मनोज साहनी के द्वारा पंचायत के रोजेदारों के लिए शनिवार की संध्या में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

जिसमें पंचायत के महमदपुर,बनकट,रामपुर दर्जी टोला, रामपुर पांडेय टोला के रोजेदार शामिल हुए है।रोजदारों के खिदमत में पूर्व मुखिया मनोज साहनी अपने शुभचिंतकों के साथ दिनभर तैयारी में जुटे हुए थे।

जब इफ्तार का समय हुआ तो सभी रोजेदार एकसाथ इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। शिवप्रसाद साहनी,ललित मोहन, हीरा साहनी,पूर्व उप प्रमुख उपेंद्र सिंह ने रोजेदारों की मेजबानी की।इस मौके पर आलम गिर खान,शाहबुद्दीन आलम,कैमुद्दीन ,मैनुद्दीन, रियाज अहमद, सेराज अहमद, असरफ अली,महबूब अली,नशरूद्दीन,इमामुद्दीन सहित सैकड़ों रोजेदार शामिल हुए।