torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack बाबा साहेब को 14 अप्रैल और 06 दिसंबर को केवल याद करने की जरूरत नहीं,बल्कि समझने की जरूरत है:मुखिया सुभाष सिंह - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

बाबा साहेब को 14 अप्रैल और 06 दिसंबर को केवल याद करने की जरूरत नहीं,बल्कि समझने की जरूरत है:मुखिया सुभाष सिंह

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के 66 वीं पुण्यतिथि पर अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया गया।जिसमे साघर सुल्तानपुर गांव में शिक्षक मुन्ना राम के घर पर रामेश्वर यादव के अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे सर्व प्रथम बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।महाराजगंज लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि बाबा साहब को पूरी दुनिया में ज्ञान के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।बाबा साहब के बारे में एक साल भी बोला जाय तो कम होगा।मुखिया सुभाष सिंह ने कहा की बाबा साहब को सिर्फ 14 अप्रैल और 6 दिसंबर को ही याद करने जरूरत नहीं है बल्कि उन्हें समझने की जरूरत है।गोबिंदापुर गांव में शिक्षक सुदामा राम के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को याद किया गया।इस मौके समशुल तवारेज अंसारी,अशोक कुमार शर्मा, शिवम राम,भुट्टा मांझी, श्री निवास गोंड,मुन्ना राम, सरोज पासवान, रामा शंकर मांझी, बाबू लाल मांझी, सत्येंद्र यादव, नागमणि सहित दर्जनों लोगों ने बाबा साहेब चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया।