Homeदेशबिहारविविध

शहीद शुभलाल की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक स्थल पर जलाए गए दिये

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड के जुआफर गांव के रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी शहीद शुभलाल प्रसाद के शहादत दिवस पर बुधवार  उनके परिवार और ग्रामीण लोगो ने पुष्प अर्पण कर और दीप जला कर उन्हे श्रद्धांजलि दिया। जनवरी 1929 में महात्मा गांधी महाराजगंज आए थे। महात्मा गांधी से प्रेरित होकर युवा शुभलाल स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े।

1930 के नमक सत्याग्रह में उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद,नारायण प्रसाद सिंह, ब्रजकिशोर सिंह सहित क्षेत्र के उन वीरों के साथ महाराजगंज,गोरियाकोठी,बसंतपुर,भगवानपुर आदि स्थानों की पैदल यात्रा कर लोगों के अंदर क्रांति का अलख जगाया। जिससे वे अंग्रेजी हुकूमत के आँखों में खटकने लगे। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में उन्होंने अपने क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई। 16 अगस्त 1942 को अपने क्रांतिकारी मित्रों के साथ महाराजगंज थाना परिसर में तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। देशभक्तो की टोली सिर पर कफन बांधकर आगे बढ़ रही थी। तभी तत्कालीन थाना प्रभारी क्रांतिकारियों के टोली पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।तब से लेकर प्रतिवर्ष परिवार एवं गांव के लोग उपस्थित होकर दीप जलते हैं और पुष्प अर्पण कर उन्हें याद करते हैं।16अगस्त की संध्या उनके पौत्र विनय कुमार विनय,राजू कुमार,आनंद कुमार, मिथिलेश कुमार,परपौत्र वरुण प्रकाश,सुरेंद्र प्रसाद, गोलू सिंह कुशवाह,विनय कुमार सिंह, अफताब आलम सहित अन्य विशिष्ट ग्रामीण लोग उनके शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।