ईद-छठ-रामनवमी पर शांति के लिए नालंदा में फ्लैग मार्च
नालंदा(बिहार)जिला दंडाधिकारी सह जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने शुक्रवार को जिले में फ्लैग मार्च निकाला। मार्च का उद्देश्य ईद, चैती छठ, चिरागा मेला और रामनवमी जैसे आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है।

फ्लैग मार्च श्रम कल्याण मैदान से शुरू हुआ। इसके बाद यह हॉस्पिटल मोड़, भराव पर, पोस्ट ऑफिस मोड़, पुलपुर, शालूगंज मोड़, कांटहाई मोहल्ला, बाबा मणिराम अखाड़ा, कटरापर, बड़ी दरगाह रोड, सोगरा कॉलेज, गगन दीवान होते हुए लहरी थाना तक पहुंचा।
मार्च के जरिए आम लोगों को निर्भीक होकर पर्व मनाने का संदेश दिया गया। लोगों को बताया गया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और महिला-पुरुष सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे।

