जनता दरबार में 85 मामलों की हुई सुनवाई, कई का मौके पर समाधान
बेतिया:जिलाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को जनता दरबार लगा। जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने 85 लोगों की समस्याएं सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया। कुछ मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिन मामलों का समाधान दरबार में नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजा गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी मामलों का नियमानुसार और जल्द समाधान किया जाए।

जनता दरबार में नंदा देवी, बेबी देवी, दुर्गेश शर्मा, भरत साह, अरविन्द कुमार, शैलेश दुबे, जमुरती मियां, रामशीष प्रसाद कुशवाहा, भूपेन्द्र प्रसाद, अभय राय, इद्रीश मियां, शीतल कुमारी गुप्ता सहित कई लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।

दरबार में राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास और स्वास्थ्य से जुड़ी शिकायतें आईं। जिलाधिकारी ने हर शिकायत को ध्यान से सुना और समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू कराई।

इस मौके पर अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।