torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack महाराजगंज में भगवानपुर पुलिस के साथ हुई मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज, तीन गिरफ्तार - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

महाराजगंज में भगवानपुर पुलिस के साथ हुई मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज, तीन गिरफ्तार

गिरफ्तार तीनों आरोपियों को ले जाती पुलिस

महाराजगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव में सोमवार की रात्रि में भगवानपुर पुलिस के साथ हुई मारपीट के मामले में भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने महाराजगंज थाना में आवेदन देकर छह नामजद सहित अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अपने दिए आवेदन में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने पटेढ़ा गांव निवासी गोपाल शाही के पुत्र सुलाखन शाही, सुलाखन शाही के पुत्र गोलू शाही, प्रभाकर शाही के पुत्र प्रीत शाही और पलक शाही तथा सुलाखन शाही के पत्नी और पुत्री को नामजद किया है।

घटना के संबंध में भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा है कि भगवानपुर थाना कांड संख्या 203/20 के अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए थाना में पदस्थापित पुअनि जयराम सिंह, पीएसआई चांदनी कुमारी आफताब आलम, चंद्रप्रकाश पासवान, चालक अरविंद कुमार के साथ में महाराजगंज थाना के एसआई ज्ञानप्रकाश और चौकीदार प्रमोद कुमार को लेकर महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव में सोमवार की रात्रि में 10 बजे पटेढ़ा गांव निवासी सुलाखन शाही के घर पर दस्तक दिया गया।

तभी सुलाखन शाही सहित परिजन पुलिस बल पर ईट, पत्थर, लाठी,डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस अचानक हमले में एक पुलिस कर्मी सहित गाड़ी चालक अरविंद कुमार जख्मी हो गए। घटना की जानकारी वरीय अधिकारी को दी गई। घायल पुलिसकर्मियों को वापस लाकर भगवानपुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया। जहां गंभीर रूप से घायल चालक अरविंद कुमार को बेहतर उपचार हेतु सीवान रेफर कर दिया गया। घटना के बाद भगवानपुर पुलिस ने तत्वरित करवाई करते हुए रात्रि 11 बजे महाराजगंज थाना, बसंतपुर थाना, सर्किल इंस्पेक्टर बालेश्वर राय के साथ अभियुक्तों के घर पर छापा मार कर तीन अभियुक्त सुलाखन शाही, गोलू शाही और प्रीत शाही को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।