Homeदेशबिहार

21 फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

महाराजगंज(सीवान)शराब के नये तरीका से दुसरे स्थान पर ले जाने के क्रम में धंधेबाज को गिरफ्तार करने के लिए थानाध्यक्ष महाराजगंज अशोक कुमार सिंह ने जाल बिछाया पुलिस के सहयोग से धंधेबाज को 21 फ्रूटी पैक विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को धर दबोचा।

शराब माफिया की पहचान थाना क्षेत्र के पटेढी गांव निवासी विनोद कुमार साह के पुत्र 19 वर्षीय कन्हैया कुमार के रूप में हुई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महाराजगंज थाना कांड संख्या 36/22 धारा 30 (ए),36,41(1) बिहार उत्पाद अधिनियम के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।