Homeदेशबिहारराजनीति

छपरा से महात्मा फुले समता परिषद के सैकड़ों गाड़ियों का काफिला अशोक के स्तूप स्थल वैशाली के लिए रवाना हुआ

सारण(बिहार)छपरा से महात्मा फुले समता परिषद के तत्वावधान में सैकड़ों गाड़ियों का काफ़िला सम्राट अशोक के स्तूप स्थल वैशाली के लिए रवाना हुआ। विदित हो कि सम्राट अशोक शौर्य यात्रा वैशाली से पटना कुम्हरार तक जहाँ से चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान वृहत्तर भारत पर शासन करते थे, उस स्थल तक जाएगी।

काफिले में पूरे बिहार से कोरोना नियम का पालन करते हुए हजारों गाड़ियों का काफिला पटना कुम्हरार तक के लिए रवाना होगी, जिसमें जद(यू०) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा भी शामिल होंगे।

यात्रा का उद्देश्य सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से करने वाले पूर्व आईएएस एवं नाटककार दया प्रकाश सिन्हा का साहित्य अकादमी पुरस्कार एवं पद्मश्री सम्मान वापस करने, उनके द्वारा लिखें गए सम्राट अशोक नाटक पर प्रतिबंध लगाने एवं दया प्रकाश सिन्हा पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग आदि शामिल है।

छपरा से रवाना होने वाले जत्थे में महात्मा फुले समता परिषद- सारण के जिला संयोजक दीपनारायण सिंह, कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष डा.अशोक कुशवाहा, कुशवाहा हितकारिणी संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,ओमप्रकाश कुशवाहा (मुखिया जी), कुशवाहा राजबल सिंह, विनोद कुशवाहा, हरिशंकर यादव, अशोक सिंह, विनय कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य रत्नेश भास्कर, शुशील सिंह मुखिया, हेमन्त कुशवाहा,रामविनायक कुशवाहा, संतोष कुमार,नवल कुशवाहा,नीरज सिंह, मेघनाथ कुशवाहा, बुलबुल कुशवाहा,अमरजीत कुशवाहा, सिकन्दर कुशवाहा, उपेन्द्र कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, धीरज कुशवाहा, तारकेश्वर प्रसाद, अजय कुशवाहा सहित सैकड़ों साथी इस शौर्य यात्रा में शामिल है।