torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack बसंतपुर में तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

बसंतपुर में तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत

बाइक से गिरे युवक को बलेरो के रौंदने से हुई मौत

बसंतपुर(सीवान)थाना मुख्यालय के बीएसएनएल टावर सामने एसएच 73 पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्‍कर में एक युवक घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्‍हें सीवान भेज दिया गया।

जहाँ घायल युवक की मौत हो गई। बता दे कि बसंतपुर एसएच 73 पर दो बाइक की टक्कर हो गयी। जिसमें बाइक सवार एक युवक बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा। तब ही पीछे से आ रही बोलेरो गाड़ी के चालन ने युवक को कुचल दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के लहुरी कौडिय़ां गांव के नरेश महतो का पुत्र गोविंद कुमार है। जिसे स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान युवत की मौत हो गई ।

वही दूसरा बाइक चालक घटना स्थल पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार व एएसआई विद्यासागर साह घटना स्थल पहुंचे और दोनों बाइक को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बाइक के कागज के आधार पर दूसरे बाइक चालक की जानकारी प्राप्त किया जा रहा है।