आपसी विवाद में युवक को चाकू मारा, सात पर केस दर्ज
महाराजगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के इंदौली शनिचरा स्थान के पास सोमवार दोपहर आपसी विवाद में एक युवक को चाकू मार दिया गया। घायल युवक कपियां निज़ामत गांव निवासी रामदेव साह का बेटा बबलू साह है। घटना के बाद ग्रामीणों ने उसे महाराजगंज पीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर रेफर कर दिया।

बताया गया कि कुछ दिन पहले बबलू और दूसरे युवक के बीच विवाद हुआ था। सोमवार दोपहर बबलू शनिचरा स्थान पर बैठा था। तभी दूसरा युवक बाइक से आया और मारपीट करने लगा। इसी दौरान उसने चाकू निकालकर बबलू के पेट में मार दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच जारी है। पहले पीड़ित की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला था। बाद में बबलू साह ने थाना में आवेदन देकर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

एफआईआर में कपिया जागीर गांव निवासी श्यामलाल महतो का बेटा सिकंदर महतो, राहुल महतो, नागेंद्र महतो, ढेबर महतो का बेटा दीपक महतो, व्यास महतो, बीरू महतो का बेटा रामबहादुर महतो और धर्मेंद्र महतो को नामजद किया गया है। थाना कांड संख्या 238/25 के तहत केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

