Homeझारखंडदेशधर्मबिहार

मां काली की पूजा कर देवघर रवाना हुए कांवड़िए

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड के खेड़वा मां काली स्थान में पूजा कर शुक्रवार को कांवड़ियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। जत्थे में बसंतपुर, लकड़ी नबीगंज और भगवानपुर हाट प्रखंड के कांवड़िए शामिल रहे। सभी ने पहले खेड़वा मां काली स्थान पहुंचकर मां काली की पूजा की। इसके बाद बस से देवघर के लिए प्रस्थान किया।

कांवड़ियों में शामिल अनिल शर्मा ने बताया कि सभी दस दिन की यात्रा पर निकले हैं। सबसे पहले सुल्तानगंज से गंगाजल भरेंगे। फिर देवघर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद बासुकीनाथ होते हुए जगन्नाथपुरी तक जाएंगे।

जत्थे के रवाना होते ही आसपास के गांवों में बोलबम के नारों से भक्ति का माहौल बन गया। जत्थे में उपेंद्र तिवारी, दिनेश कुमार, संतोष कुमार, सोनू सिंह, मुन्ना राम, उमेश राम, अजय राम, पीड़ित राय, डोडा शर्मा, वकील प्रसाद, युग प्रताप सिंह सहित कई अन्य कांवड़िए शामिल रहे।