बिहार

अमर नाथ को लियो क्लब का अध्यक्ष तो आलोक को सचिव बनाया गया


छपरा अन्तर्राष्ट्रिय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण की नई कार्यकारिणी का गठन नए सत्र 2019-20 हेतू लियो चेयरपर्सन लायन डा नवीन द्विवेदी एवं सदस्यों की मौजूदगी में की गई ।नए सत्र हेतू सर्वसम्मति से लियो अमरनाथ को अध्यक्ष, लियो आलोक गुप्ता को सचिव एवं लियो संदीप गुप्ता को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया । वर्तमान अध्यक्ष लियो साकेत श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि प्रोटोकौल के अनुसार क्लब का नया सत्र प्रतिवर्ष 01 जुलाई से शुरु होता है ।

उन्होनें कहा कि चयनित नए पदाधिकारी 01 जुलाई से अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे एवं मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे साथ हीं बताया कि  वह स्वंय एक ऊर्जावान सद्स्य के रूप में आगे क्लब के साथ बने रहेंगे एवं अपने अनुभव के आधार पर क्लब के पदाधिकारियों का सहयोग करेंगे ।उक्त अवसर पर डा द्विवेदी ने कहा कि लियो अमरनाथ हमेशा से क्लब के प्रति अपना सकारात्मक सोच रखते हैं एवं काफी ऊर्जावान समाजसेवी हैं एवं उन्हें एवं उनकी टीम को नए कार्यकाल की सफल शुरुवात हेतू वह अग्रिम शुभकामनाएं देते हैं ।

वहीं उन्होने वर्तमान अध्यक्ष लियो साकेत श्रीवास्तव को भी एक बेहतरीन एवं सफल कार्यकाल की समाप्ती हेतू बधाई दिया ।
उक्त मौके पर क्लब के चेयरपर्सन लायन डा नवीन द्विवेदी, अध्यक्ष साकेत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अमरनाथ, कोषाध्यक्ष रोहित प्रधान, संदीप गुप्ता आदी सभी सद्स्य मौजुद थें ।उक्त जानकारी लियो पी आर ओ आलोक गुप्ता ने दी ।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

7 hours ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 days ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

4 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago