अमर नाथ
छपरा अन्तर्राष्ट्रिय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण की नई कार्यकारिणी का गठन नए सत्र 2019-20 हेतू लियो चेयरपर्सन लायन डा नवीन द्विवेदी एवं सदस्यों की मौजूदगी में की गई ।नए सत्र हेतू सर्वसम्मति से लियो अमरनाथ को अध्यक्ष, लियो आलोक गुप्ता को सचिव एवं लियो संदीप गुप्ता को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया । वर्तमान अध्यक्ष लियो साकेत श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि प्रोटोकौल के अनुसार क्लब का नया सत्र प्रतिवर्ष 01 जुलाई से शुरु होता है ।
उन्होनें कहा कि चयनित नए पदाधिकारी 01 जुलाई से अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे एवं मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे साथ हीं बताया कि वह स्वंय एक ऊर्जावान सद्स्य के रूप में आगे क्लब के साथ बने रहेंगे एवं अपने अनुभव के आधार पर क्लब के पदाधिकारियों का सहयोग करेंगे ।उक्त अवसर पर डा द्विवेदी ने कहा कि लियो अमरनाथ हमेशा से क्लब के प्रति अपना सकारात्मक सोच रखते हैं एवं काफी ऊर्जावान समाजसेवी हैं एवं उन्हें एवं उनकी टीम को नए कार्यकाल की सफल शुरुवात हेतू वह अग्रिम शुभकामनाएं देते हैं ।
वहीं उन्होने वर्तमान अध्यक्ष लियो साकेत श्रीवास्तव को भी एक बेहतरीन एवं सफल कार्यकाल की समाप्ती हेतू बधाई दिया ।
उक्त मौके पर क्लब के चेयरपर्सन लायन डा नवीन द्विवेदी, अध्यक्ष साकेत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अमरनाथ, कोषाध्यक्ष रोहित प्रधान, संदीप गुप्ता आदी सभी सद्स्य मौजुद थें ।उक्त जानकारी लियो पी आर ओ आलोक गुप्ता ने दी ।
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
Leave a Comment