Home

बीएड द्वितीय वर्ष के परीक्षा फार्म भरने का तिथि का हुआ घोषणा

सारण(बिहार)जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार के द्वारा बीएड द्वितीय वर्ष 2019 – 21 के परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि घोषणा किया है तथा उक्त आशय की सूचना जेपी विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सारण,सीवान एवं गोपालगंज जिले के सभी बीएड महाविद्यालय के प्राचार्य को भी भेज दी गई है।

परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन 11 जनवरी से 17 जनवरी तक भरे जाएंगे तथा महाविद्यालय के लिए परीक्षा प्रपत्र विश्वविद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी निर्धारित की गई है। वहीं परीक्षा शुल्क के रूप में 2445 रुपए निर्धारित किए गए हैं।

छात्र परीक्षा प्रपत्र को जेपीयू के वेबसाइट पर ऑनलाइन भर कर उसकी प्रिंटआउट कॉपी के साथ संबंधित कागजातों को संलग्न कर महाविद्यालय के प्राचार्य या उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति से सत्यापित करा कर अपने महाविद्यालय में जमा करेंगे।

परीक्षा प्रपत्र भरने के साथ बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा के उत्तीर्ण का अंकपत्र, प्रवेश पत्र, पंजीयन प्रमाण पत्र आदि कागजातों की छाया प्रति प्राचार्य द्वारा अभिप्रमाणित संलग्न करना आवश्यक है। परीक्षा नियंत्रक के द्वारा जारी पत्र में सूचित किया गया है कि किसी भी स्थिति में प्रथम वर्ष अनुतीर्ण परीक्षार्थी परीक्षा प्रपत्र भरने के पात्र नहीं होंगे एवं संबंधित महाविद्यालयों को वर्ग संचालन का कम से कम 180 दिनों तक का प्रमाण पत्र का शपथ पत्र देना अनिवार्य है। परीक्षा प्रपत्र में विश्वविद्यालय पंजीयन संख्या अंकित करना तथा पंजीयन प्रमाण पत्र की छाया प्रति प्राचार्य द्वारा अभिप्रमाणित संलग्न करना अति आवश्यक है। बिना पंजीयन संख्या एवं पंजीयन प्रमाण पत्र के परीक्षा प्रपत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे तथा परीक्षा प्रपत्र रद्द माना जाएगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago