Homeचुनावदेशबिहारराजनीति

सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से अपना किसान पार्टी ने राम सागर राय को प्रत्याशी घोषित किया

समस्तीपुर:जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनितिक पार्टियां बैठक कर अपने अपने पक्ष में जनता को गोलबंद करने में जुट गई। इसी क्रम में सरायरंजन विधानसभा के लाटबासेपुर पंचायत में शुक्रवार को अपना किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय लाल प्रसाद कुशवाहा के उपस्थित में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमे सर्वसम्मति से राम सागर राय को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सरायरंजन विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया गया। इसके बाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के सवाल पर आजतक कोई नेता नहीं हुआ न कोई पार्टी बनी।

अपना किसान पार्टी ने किसानों के सम्पूर्ण समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत हैं।उन्होंने ने कहा कि पार्टी ही नहीं बल्कि समस्त सरायरंजन विधानसभा के किसानों ने हाथ उठाकर इनको प्रत्याशी बनाने पर समर्थन दिया और कहा कि तन मन धन से आपकी सहायता कर सरायरंजन विधानसभा के हालत को बदलेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम निवास मिश्र, कोर कमिटी के सदस्य रंजीत कुमार, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोनी सिंह, नरेश राय, प्रिंस राज, इल्यास अहमद, कोर साहनी, कामदार संगठन के राजेश कुमार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply