Home

एचआईवी संक्रमण के प्रति जागरूक करने हेतु सिविल सर्जन द्वारा किया गया जागरूकता रथ का किया रवाना

17 से 23 दिसंबर तक गांवों में घूम घूम कर लोगों को एचआईवी बचाव की दी जाएगी जानकारी
माइकिंग व वीडियो द्वारा लोगों को दी जाएगी जानकारी
23 दिसंबर से 15 जनवरी तक महिलाओं की एचआईवी जांच के लिए लगाया जाएगा कैम्प

पूर्णिया(बिहार)एचआईवी संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने और महिलाओं की एचआईवी जांच के प्रति आगाह करने हेतु जिला सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा द्वारा जागरूकता रथ का शुभारंभ किया गया. रथ द्वारा गांव स्तर तक जाकर लोगों को एचआईवी संक्रमण से बचाव व जांच के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी दी जाएगी. जागरूकता रथ को जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस मौके पर सिविल सर्जन के साथ ही डीआईओ डॉ. एस सी पासवान, डीपीएम ब्रजेश कुमार सिंह, यूनीसेफ एसएमसी मुकेश गुप्ता, डिटीएल केयर आलोक पटनायक, एचआईवी पीओ रविशंकर, एफओ गौतम कुमार एवं डीआईएस बी एन प्रसाद उपस्थित रहे.

17 से 23 दिसंबर तक चलेगा जागरूकता रथ :
सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बताया लोगों को एचआईवी संक्रमण की जानकारी देने के लिए जागरूकता रथ चलाया जा रहा है. यह 17 दिसंबर से 23 दिसंबर तक गांव स्तर पर घूम-घूम कर लोगों को माइकिंग व वीडियो द्वारा एचआईवी संक्रमण व एड्स की जानकारी देगा. इस अभियान द्वारा विशेष रूप से महिलाओं को एड्स के प्रति जागरूक करना और उन्हें जांच के लिए जागरूक करना है. एचआईवी पॉजिटिव गर्भवती महिला से उनके होने वाले बच्चों को नुकसान न हो इसके लिए महिलाओं की जांच भी करवाई जाएगी और पॉजिटिव पाए जाने वाली महिलाओं व शिशु का विशेष ख्याल रखते हुए उन्हें संक्रमण से बचाया जा सकेगा.

23 दिसंबर से 15 जनवरी तक लगाया जाएगा कैम्प :
डीपीएम ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया लोगों के एचआईवी की जांच के लिए जिले में 23 दिसंबर से विभिन्न जगहों पर कैम्प का आयोजन किया जाएगा. आयोजित कैम्प 15 जनवरी तक चलेगा, जहां लोग अपने एचआईवी की जांच करवा सकेंगे. जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें नजदीकी अस्पताल में भेज जाएगा, जहां उनकी पुनः जांच की जाएगी. उसके बाद उन्हें जिला सदर अस्पताल में उपलब्ध एआरटी सेन्टर से जोड़ा जाएगा जहां उनकी नियमित जांच के साथ जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी.

क्या है इस अभियान का उद्देश्य :
इस सम्बंध में डीआईएस बी एन प्रसाद ने बताया इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों विशेषकर गर्भवती महिलाओं का एचआईवी जांच के साथ ही जरुरी परामर्श देना, एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव करवाना एवं जन्म से 18 माह होने तक नवजात शिशुओं की जांच व जरूरी सुविधाएं मुहैया कराना है.

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago