Home

पोषण पखवाड़ा के तहत पोषण स्टॉल लगाकर किया गया जागरूक

स्वस्थ बालक – बालिका स्पर्धा का हुआ आयोजन:
गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की दी गई पोषणयुक्त आहार की जानकारी:

मधेपुरा(बिहार)समेकित बाल विकास सेवाएं के तत्वावधान में राष्ट्रीय पोषाहार मिशन के तहत जिले में 21 मार्च से पोषण पखावाड़ा शुरू किया गया है, जो 4 अप्रैल तक चलेगा। इसी अभियान के क्रम में शनिवार को जिले के सदर एवं सिंघेश्वर प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। आयोजन में दौरान दोनों प्रखंडों के बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में पोषण स्टॉल लगाकर सही पोषण का प्रचार प्रसार किया गया। साथ ही परंपरागत खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूकता का प्रचार भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान सदर प्रखंड में स्वस्थ बालक – बालिका स्पर्धा का आयोजन कर बच्चों के बीच विभिन्न गतिविधिओं का आयोजन भी किया गया। आईसीडीएस के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी मो कबीर ने बताया कि पोषण पखवाड़ा में एनीमिया व कुपोषण से बचाव को लेकर पोषण ट्रेकर एप के माध्यम से बच्चों की लंबाई एवं वजन माप, नृत्य, महिला संगोष्ठी, हेल्थ चेकअप, बालिकाओं व गर्भवती महिलाओं के पोषण आदि के बारे जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है।उन्होंने कहा कि जिले में पोषण पखवाड़ा का आयोजन 21 मार्च से किया गया है।इस दौरान जिले के आंगनबाड़ी केद्रों पर बच्चों की लंबाई की माप कर पोषण ट्रैकर एप पर दर्ज किया गया व गर्भवती, धात्री महिलाओं को एनीमिया से मुक्ति के लिए सही पोषण की जानकारी भी दी गई है।

सदर प्रखंड में पोषण स्टॉल का उद्घाटन डीपीओ मोहम्मद कबीर व सदर की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शबाना परवीन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी सहित आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिका उपस्थित रहीं। वहीं सिंघेश्वर प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में पोषण पखवाड़ा का उद्घाटन प्रभारी सीडीपीओ शबाना परवीन ने किया।

कुपोषण को खत्म करने के लिए विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत किए जा रहे सार्थक प्रयास:
सदर प्रखंड की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शबाना परवीन ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में ठिगनेपन,अल्प पोषण,कम वजन के बच्चों के जन्म तथा किशोरी बालिकाओं,गर्भवती महिलाओं,स्तनपान कराने वाली महिलाओं तथा बच्चों में रक्त की कमी को दूर करना है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में चार अप्रैल तक विशेष पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। जिसको एक जन-आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। इस पखवाड़े के दौरान लोगों में कुपोषण व एनीमिया से बचाव को लेकर आयोजित होने वाली गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। बताया कि पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कुपोषण को खत्म करने के लिए विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत सार्थक प्रयास किया जा रहा है।

Mani Brothers

Leave a Comment
Share
Published by
Mani Brothers

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago