Home

बारिश के बहाने छात्रों के थाली से मिड डे मील का भोजन गायब

भगवानपुर हाट (सिवान) प्रखंड क्षेत्र के रामपुर गांव में स्थित राजकीय मध्य विद्यालय रामपुर दीघरी में बुधवार को छात्रों को खिलाने के लिए दोपह का भोजन नहीं बनाया गया था। जब इस पर छात्र मुस्कान कुमारी,तनु कुमारी,अफरोज अंसारी,ऋतु कुमारी,पार्वती कुमारी,दीपक कुमार व रौशनी कुमारी से बातचीत किया गया तो सभी छात्रों ने बताया कि बारिश होने के कारण खाना नहीं बना है। जबकि सरकार द्वारा छात्रों को विद्यालय में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई है।लेकिन विद्यालय प्रबंधन के लापरवाही से छात्रों को समय पर भोजन नहीं मिल रहा है। छात्रों ने यह भी बताया कि विद्यालय में मीनू के अनुसार कभी कभी ही भोजन बनता है।

विद्यालय में शुक्रवार को अण्डा के साथ हरी सब्जी की सलाद खिलाने की मीनू है लेकिन कभी भी सलाद नहीं दिया गया है।आपको बता दे की विद्यालय में चार सौ छापन छात्रों का नमांकन है जबकि मंगलवार को 160 छात्र ही उपस्थित थे। ये तो हुई विद्यालय के नमांकन पंजी में छात्रों नमांकन सूची जबकि सरकार विद्यालयों में दोपहर भोजन के निगरानी के लिए दोपहर एप से निगरानी करती है जिसमें विद्यालय के प्रधान शिक्षक के पटना से फोन आने पर विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति को मोबाइल फोन से बताते है। विद्यालय प्रधान के द्वारा इस विद्यालय में दोपहर एप पर छात्रों का नमांकन  796 है । जबकि 394 छात्रों को उपस्थित व लाभार्थियों सूची में दिखाया गया है। इस प्रकार से विद्यालय के नमांकन पंजी व दोपहर एप से मिलान किया गया तो 340 छात्रों का अंतर पाया गया ।

सरकार मिड डे मील की निगरानी के लिए संकुल समन्वयक को लगाया है। समन्वयक के द्वारा किस प्रकार से निगरानी की जा रही है की बच्चो को पौष्टिक भोजन नहीं मिल रहा है ।इस से स्पष्ट हो रहा है कि सीआरसी अपने कर्तव्यो का सही से पालन नहीं कर रहे है ।

छात्रों के भोजन नहीं बनने के सवाल पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार ने बताया कि एक साल हो गए है लेकिन वरिष्ठ शिक्षक के द्वारा वित्तीय प्रभार नहीं दिया गया है। जबकि इसकी लिखित सूचना वरीय अधिकारियों को दी जा चुकी है।

जब इस संबंध में डीपीओ मिड डे मील से बात करने का प्रयास किया गया तो,मोबाइल रिसीव नहीं हुई

Nagmani Sharma

Leave a Comment

View Comments

  • मैं आर्यन ब्याहुत गौरी किरण पेज के माध्यम से गौरी किरण न्यूज को देखने वालो को सादर प्रणाम करता हूं ।
    भ्रष्टाचार रोकने के लिए युवाओं को आगे आना पड़ेगा।

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago