Home

रिश्‍तों की आत्मीयता के साथ बाप/बेटी के रिश्‍ते के जरिये मानवीय संवेदना को सहेजने वाली फिल्‍म है ‘बाबुल’

बिहार:भोजपुरी सिनेमा में अक्‍सर विलेन के किरदार में नजर आने वाले अवधेश मिश्रा ने एक बार फिर से भोजपुरी दर्शकों के लिए एक शानदार फिल्‍म ‘बाबुल’ लेकर आए हैं, जो भोजपुरी सिनेमा के बारे में लोगों की आम समझ को तोड़ने वाली फिल्‍म है।

फिल्‍म बेहद सहज और संवादपरक है:

जिसकी कल्‍पना कम से कम भोजपुरी फिल्‍म में तो करना ही बड़ी बात होगी। क्‍योंकि जब पूरी भोजपुरी इंडस्‍ट्री लाउड म्‍यूजिक और साधारण कहानी के साथ स्‍टारडम के बल पर चला करती है, वहां अवधेश मिश्रा ने ‘बाबुल’ के जरिये भोजपुरी सिनेमा के कलात्‍मक अंदाज को प्रस्‍तुत किया। तारीफ फिल्‍म के निर्माता रत्‍नाकर कुमार की करनी होगी, जिन्‍होंने इस फिल्‍म का निर्माण किया है। यूं कहें कि रिश्‍तों की प्रगाढ़ता के साथ बाप/बेटी के रिश्‍ते के जरिये मानवीय संवेदना को सहेजने वाली फिल्‍म है ‘बाबुल’

बात अगर फिल्‍म की कहानी की करें तो कहानी एक मजदूर बाप और उनकी दो बेटियों से शुरू होती है। जिसका सपना होता है कि वे अपनी बेटियों की जिंदगी संवारे और उनके सपनों को पूरा करे। फिल्‍म में एक जमींदार भी है, जिसके आतंक से गांव के लोग डरे रहते हैं, लेकिन फिर भी नारायण का किरदार निभा रहे अवधेश मिश्रा अपनी बेटियों की जिंदगी संवारने के लिए हर जद्दोजहद करता है। बात बेटियों की शादी की शुरू होती है। यहां दहेज प्रथा पर भी चोट होता है। सिनेमा आगे बढ़ती है और फिर हो जाता है एक ऐसा हादसा, जहां से कहानी और रोचक हो जाती है। इस हादसे में नारायण की बड़ी बेटी का हाथ चला जाता है। जमींदार किसी पचड़े में पड़ने से बचने के लिए उसे जिंदा जलाने की कोशिश करता है। उसकी बेटी के मंगेतर के पिता भी उससे कन्‍नी काट लेते हैं। फिर जो क्‍लाइमेक्‍स में होता है, उसके लिए आपको फिल्‍म देखनी होगी।

बात अगर अभिनय की करें तो अवधेश मिश्रा, देव सिंह, रोहित सिंह मटरू, नीलम गिरी आदि कलाकार अपने संजीदा अभिनय से फिल्‍म की भूमिकाओं के साथ न्‍याय करते नजर आ रहे हैं। संगीत भी फिल्‍म का नपातुला है। तकनीक के मामले में भी यह सिनेमा काफी उन्‍नत है। यह पूरी तरह से क्‍लास फिल्‍म है, जिसे देखने के बाद लोगों को इससे जुड़ाव महसूस होगा। यह फिल्‍म कल्‍पना से परे है, क्‍योंकि इस कुछ भी थोपने जैसा नहीं है। यह फिल्‍म कोई भी अपने घर परिवार के साथ मिलकर देख सकता है। 14 जनवरी को इस फिल्‍म का वर्ल्‍ड टीवी प्रीमियर ज़ी गंगा पर होगा।
क्या कहते है राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फ़िल्म समीक्षक विनोद अनुपम

राष्‍ट्रीय सम्‍मान पा चुके फिल्‍म समीक्षक विनोद अनुपम ने फिल्‍म देखने के बाद कहा कि बाबुल, अपने आप में खास है। वो इस अर्थ में कि बिहार में आमतौर पर बोली जानी वाली भाषा में बनी है, जो अमूमन प्रकाश झा की फिल्‍मों में दिखा करता था, वो पहली बार भोजपुरी कलाकारों ने दिखाया है। फिल्‍म की खासियत थीम है। भोजपुरी फिल्‍म के नाम पर आमतौर आइटम नंबर, अश्‍लीलता का बोध होता है, उससे अलग हट कर यह मानवीय रिश्‍तों की अच्‍छाईयों को अंडर लाइन करती है यह फिल्‍म। यह अपने समय की खास फिल्‍म हो सकती है। जब रिश्‍तों का निर्वाह आर्थिक और बाजार के दवाब में टूट रहे हैं। दहेज के लिए शादियं टूट रही हैं। इसमें उस सवाल को भी उठाया जा र‍हा है। दुर्घटना में अपाहिज होने के बाद भी लड़का रिश्‍तों को अहमियत देता है। कुछ मिलाकर देखा जाए तो इस फिल्‍म में संबंधों की प्रगाढ़ता दिखती है। इस मायने से यह फिल्‍म खास है और परिवार के इसे देखी जानी चाहिए।

14 जनवरी को होगा ज़ी गंगा पर वर्ल्ड टीवी प्रीमियर
कोरोना की वजह से सिनेमाघरों के बंद हो जाने के कारण इस फ़िल्म 14 जनवरी को ज़ी गंगा वर्ल्ड टीवी प्रीमियर किया जाएगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago