Home

वार्ड सदस्य व पंचायत सचिवों के साथ सोलर स्ट्रीट लाइट योजना को लेकर बीडीओ ने की बैठक

भगवानपुर हाट(सीवान)मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना को क्रियान्वयन हेतु सोमवार को बीडीओ डॉ कुंदन के अध्यक्षता में मनरेगा भवन के सभा कक्ष में प्रथम चरण के चयनित सभी वार्ड सदस्यों,पंचायत सचिव तथा लेखापाल के साथ बैठक हुई।बैठक के बाद बीडीओ ने बताया कि यह योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है । उन्होंने कहा कि बैठक में इस योजना के चयनित वार्ड में कार्य प्रारंभ करने तथा गुणात्मक रूप से धरातल पर उतारने पर चर्चा हुई।बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के सभी 20 पंचायतों में इस योजना का लाभ प्रथम चरण में चार चार वार्ड में दिया जाना है।उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति,अनुसूचित जन जाति वाले वार्ड को प्राथमिकता दी गई । बैठक में वार्ड सदस्य अमित सिंह,गुलजार हसन,अजमुद्दीन अंसारी,कामता सिंह,रंजन कुमार,मोतीलाल साह,दिननाथा साह,गीता देवी,बबिता देवी,अजय राय,प्रमोद कुमार साह,पाल सिंह,कमलनाथा महतो,कुंडली प्रसाद, पंचायत सचिव शिव सतन राम , बबलू कुमार ,अफजल इकबाल सहित सभी पंचायत सचिव और लेखपाल उपस्थित थे ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago