torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack बेतिया के मजदूर का सड़क दुर्घटना में हरियाणा में मौत गांव में मातम - गौरी किरण
Homeदेशबिहारहरियाणा

बेतिया के मजदूर का सड़क दुर्घटना में हरियाणा में मौत गांव में मातम

बेतिया(बिहार)जिले के एक मजदूर की हरियाणा में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।मजदूर काम कर अपने आवास पर लौट रहा था। इसी क्रम में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। शनिवार को देर संध्या तक उसका शव बेतिया लाया जाएगा।

मृतक की पहचान जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के महना पंचायत के बरवाचाप गांव के रामनारायण शाह के छोटे पुत्र दिलीप साह के रूप में हुई है। दिलीप हरियाणा प्रदेश के यमुनानगर में रहकर मजदूरी करता था। दिलीप 6 माह पहले ही हरियाणा गया था।जैसे ही दिलीप की मौत की सूचना गांव वालों को मिली कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा बाइक से वापस घर आने के दौरान हुआ। दिलीप चार भाइयों में सबसे छोटा था।

दिलीप की शादी 6 साल पहले बेतिया के बैरिया थाने के पखनाहा गांव की उषा कुमारी से हुई थी। दिलीप के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।दिलीप के मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।