Home

भारत यात्रा पर आए विदेशी नागरिको का भगवानपुर में हुआ स्वागत

भगवानपुर हाट (सिवान)भारत यात्रा पर आए फ्रांस के जेसी व साउथ अफ्रीका की सारा का भगवानपुर बाजार के लोगों द्वारा इनका अभिनन्दन किया गया। जेसी व सारा भारत यात्रा की सुरुआत में शिलांग से घूमते हुए असम,हरिद्वार, बनारस, छपरा होते हुए नेपाल जाने के क्रम में भगवानपुर हाट पहुचे थे।इस यात्रा के दौरान दोनों यात्रियों ने भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते हुए भगवानपुर पहुचे थे।भगवानपुर में इन दोनों लोगों ने बाजार से आम व खाने पीने का समान की खरीदारी कर रहे थे, इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर इन दोनों विदेशी यात्रियों पर पड़ी व  बातचीत होने लगा इन दोनों यात्रियों को बिहार व सिवान जिले की महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।

इस बातचीत के क्रम में जेसी व सारा ने बताया कि भारत घूमने व देखने मे हम दोनों को बहुत ही सुंदर लग रहा है। वही भगवानपुर हाट के लोगों द्वारा किए गए आदर सत्कार से दोनों यात्री खुश नजर आए। वही इन यात्रियों को गौरिकिरण सम्पादक नागमणि ने लोकतंत्र की जननी लिच्छवी गणराज्य की विशेषताओं की जानकारी व शून्य के अविष्कार की चर्चा करते हुए बताया कि आर्यभट्ट इसी बिहार की धरती के तारेगना के रहने वाले थे जिन्होंने ने दुनिया को शून्य की जानकारी दी। अपने स्टूडियो में दोनों को चाय पिला विदा किया। इन दोनों यात्रियों ने सभी लोगों के साथ फ़ोटो खिंचवा कर अपने साथ लेकर गए व जाते समय सभी लोगों को हाथ जोड़ कर नमस्कार किया व पुनः वापसी के क्रम में भगवानपुर हाट में आने का वादा किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल,मुकेश कुमार चौधरी,जितेंद्र कुमार,ललन गुप्ता, विजय रस्तोगी, धर्मेंद्र चौधरी,राकेश चौधरी, अशोक गुप्ता ,योगेंद्र यादव,परशुराम महतो व दसरथ गुप्ता उपस्थित थे।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago