bhaarat yaatra par aae videshee naagariko ka bhagavaanapur mein hua svaagat
भगवानपुर हाट (सिवान)भारत यात्रा पर आए फ्रांस के जेसी व साउथ अफ्रीका की सारा का भगवानपुर बाजार के लोगों द्वारा इनका अभिनन्दन किया गया। जेसी व सारा भारत यात्रा की सुरुआत में शिलांग से घूमते हुए असम,हरिद्वार, बनारस, छपरा होते हुए नेपाल जाने के क्रम में भगवानपुर हाट पहुचे थे।इस यात्रा के दौरान दोनों यात्रियों ने भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते हुए भगवानपुर पहुचे थे।भगवानपुर में इन दोनों लोगों ने बाजार से आम व खाने पीने का समान की खरीदारी कर रहे थे, इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर इन दोनों विदेशी यात्रियों पर पड़ी व बातचीत होने लगा इन दोनों यात्रियों को बिहार व सिवान जिले की महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।
इस बातचीत के क्रम में जेसी व सारा ने बताया कि भारत घूमने व देखने मे हम दोनों को बहुत ही सुंदर लग रहा है। वही भगवानपुर हाट के लोगों द्वारा किए गए आदर सत्कार से दोनों यात्री खुश नजर आए। वही इन यात्रियों को गौरिकिरण सम्पादक नागमणि ने लोकतंत्र की जननी लिच्छवी गणराज्य की विशेषताओं की जानकारी व शून्य के अविष्कार की चर्चा करते हुए बताया कि आर्यभट्ट इसी बिहार की धरती के तारेगना के रहने वाले थे जिन्होंने ने दुनिया को शून्य की जानकारी दी। अपने स्टूडियो में दोनों को चाय पिला विदा किया। इन दोनों यात्रियों ने सभी लोगों के साथ फ़ोटो खिंचवा कर अपने साथ लेकर गए व जाते समय सभी लोगों को हाथ जोड़ कर नमस्कार किया व पुनः वापसी के क्रम में भगवानपुर हाट में आने का वादा किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल,मुकेश कुमार चौधरी,जितेंद्र कुमार,ललन गुप्ता, विजय रस्तोगी, धर्मेंद्र चौधरी,राकेश चौधरी, अशोक गुप्ता ,योगेंद्र यादव,परशुराम महतो व दसरथ गुप्ता उपस्थित थे।
छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…
रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…
50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…
छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…
छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…
पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…
Leave a Comment