Homeदेशबिहारविविध

भगवानपुर थाना के नए परिसर में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भगवानपुर हाट(सीवान)रविवार को भगवानपुर हाट थाना के नए परिसर में ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र बिहार के सदस्यों ने प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल सिंह के उपस्थिति में फलदार वृक्ष आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस मौके पर ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र के जिलाध्यक्ष शमशाद अंसारी ने कहा की लगातार पर्यावरण असंतुलित होती जा रही है।जिसका नतीजा है की कभी सुखाड़ तो कभी बढ़ के प्रकोप से जीवन कठिन होता जा रहा है।इससे बचने के लिए पृथ्वी पर सभी व्यक्ति को वृक्ष लगाना होगा तभी इस समस्या का समाधान हो पाएगा।यदि समय रहते वृक्ष नहीं लगाया जाएगा तो आनेवाली पीढ़ी के सामने बहुत बड़ी चुनौती उत्पन्न हो जाएगा।वृक्षारोपण के मौके पर एसआई रवि कुमार,एएसआई शैलेश सिंह,पुलिस मित्र संजय राम,इंदु देवी,राजेश कुमार प्रसाद,सत्रुधन कुमार राय,रामजी महतो,जयश्री राय,राकेश मांझी, हरेराम प्रसाद,कविता कुमारी,बेबी कुमारी,अवधेश मांझी,नौशाद आलम,विवेक कुमार सिंह,विजय कुमार सिंह,दिनेश कुमार राम,धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस मित्र उपस्थित थे।